फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बंदी कोरोना मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के बंदी कोरोना मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। अस्थाई जेल के 40 वर्षीय बंदी को 5 जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बंदी ने शनिवार देर रात और रविवार सुबह मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखोदा में कोविड वार्ड में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने न तो अन्य मरीजों को शांति से रहने दिया और ना ही स्टाफ को। कर्मचारियों ने मरीज को समझाने की कोशिश की तो मरीज ने उनके साथ गाली गलौज की। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई।
रविवार दोपहर मरीज को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। मरीज खुद अपने घर की तरफ जाने लगा। रास्ते में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज को हिरासत में ले लिया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि इसे या तो मेडिकल ले जाओ या किसी अन्य अस्पताल में भर्ती किया जाए। इसके बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया। एंबुलेंस मरीज को लेकर घूमती रही। 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शाम 6:30 बजे उसे सुभारती के कोविड वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि टीपीनगर पुलिस ने युवक को 22 मई को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह सर छोटूराम अस्थाई जेल में था। जिसे शराब के मामले में जेल भेजा गया था। पूरे मामले में सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने भी जांच की बात कही है।
विज्ञापन

- ऑडियो हुआ वायरल
सीनियर डॉक्टर और एंबुलेंस चालक के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। एंबुलेंस चालक ने मुलायम सिंह हॉस्पिटल में कोविड संदिग्ध मरीज को न लेने की सूचना दी तो सीनियर डॉक्टर ने कहा कि 8 बजे के बाद किसी भी हालत में मरीज की एंट्री नहीं होगी। एंबुलेंस चालक कोरोना के मरीज को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें