रोहटा। दिल्ली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रिशा का शानदार प्रदर्शन। परिजन
रोहटा। बजाज ग्रुप की किनौनी चीनी मिल में कार्यरत उप गन्ना प्रबंधक मनोज शर्मा की पुत्री प्रिशा शर्मा ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 12वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिशा शर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल मेरठ में कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने स्कूल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि पर किनौनी चीनी मिल प्रबंधन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। स्थानीय स्तर पर भी प्रिशा की इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। परिजनों और स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।