फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संस्कार शिविर में जैन धर्म के सिद्धांत बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जैन स्थानक वीर नगर में आयोजित धार्मिक संस्कार शिविर के दूसरे दिन 306 बच्चों ने सहभागिता की। शिविर में बच्चों को जैन धर्म के सिद्धांतों और चार गति के विषय में बताया यगा। शिक्षिकाओं ने बताया कि जीव अपने कर्मों के अनुसार नरक गति, तिर्यंच गति, मनुष्य गति एवं देव गति में भ्रमण करता है। साथ ही बच्चों को मनुष्य जन्म के महत्व और सदाचार युक्त जीवन जीने की प्रेरणा भी दी गई। शिविर में बच्चों को सरल एवं रोचक माध्यम से जैन सिद्धांतों का ज्ञान कराया गया। शिविर का संचालन वंशिका जैन, अरिहंत जैन, पूनम जैन, कृतिका जैन, समीक्षा जैन एवं गरिमा जैन ने किया। भोपाल सिंह जैन, सुभाष चंद जैन एवं आकाश जैन परिवार ने शिविर की व्यवस्थाएं कराईं। वहीं, संजय जैन और अनु जैन परिवार की ओर से उपहार दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें