फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं प्रधानाचार्य : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में रविवार को जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट काॅलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2026-27 में जारी छात्रवृत्ति समय सारिणी के अनुसार विद्यालय के स्तर से काॅलेज प्रोफाइल अर्थात मास्टर डाटा को पांच अगस्त तक अनिवार्य रूप से भरा जाना है। कक्षा 10 व कक्षा 12 (नवीनीकरण) के छात्रों द्वारा 11 से 25 अगस्त तक एवं कक्षा 9 व कक्षा 11(नवीन) छात्रों द्वारा 11 अगस्त से 21 सितंबर तक छात्रवृत्ति आवेदन पत्र आनलाइन भरे जाएंगे। कक्षा 10 व 12 (नवीनीकरण) के छात्रों को 29 सितंबर तक एवं कक्षा 9 व 11 (नवीन) छात्रों को 31 जनवरी तक छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातों में भेजी जाएगी। सभी प्रधानाचार्य अधिक से अधिक छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरवाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें