मेरठ के हस्तिनापुर में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित राजकीय स्कूल का है। यहां पढ़ने वाली कक्षा दस की छात्रा प्रधानाचार्य के साथ शैक्षिक भ्रमण पर मथुरा वृंदावन गई थी। वहां से लौटने के 17 दिन बाद छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर दुष्कर्म का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जानकारी होने पर शिक्षा विभाग के आधिकारियाें ने आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया था।
थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि छात्रा के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया गया था। हालांकि छात्रा बयान देने के लिए कोर्ट नहीं पहुंची। थाना पुलिस छात्रा के बयान कराने के लिए सोमवार को गांव पहुंची थी। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस छात्रा के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। वहीं फरार चल रहे आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें