फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानाचार्या पर छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर औरंगाबाद स्थित एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या पर कक्षा तीन की 13 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता ने स्कूल की प्रधानाचार्या पर उसकी बेटी को डंडों से पीटने और हाथ मोड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को एसएसपी बीबीजीटीएस से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज कराने के नाम पर उन्हें मामले को दबाने के लिए कहा गया। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रसूलपुर औरंगाबाद निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी छह अक्तूबर को सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल गई थी। दोपहर 1:30 बजे छुट्टी के बाद घर पहुंची तो उसके कंधे, बाजू और कोहनी पर चोट के निशान थे। पिता का आरोप है कि पूछने पर बच्ची ने रोते हुए बताया कि प्रधानाचार्या ने उसे डंडे से पीटा और उसका दाहिना हाथ मोड़ दिया। एक्सरे में कंधे और कोहनी की हड्डी टूटने की जानकारी मिली। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें