फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया झूठे प्रवचन करने वाला नेता'

Tue, 14 Nov 2017 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
विज्ञापन
मेरठ। हिंदु रक्षा सेना एवं सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने हिंदू हित की चिंता करने वालों में संतों को सबसे आगे बताया। साथ ही हिंदू सेक्युलर नेताओं को हिंदुओं का दुश्मन बताया। हिंदू हित को लेकर महामंडलेश्वर ने योगी को देश का सबसे बड़ा हिंदू नेता बताया। प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने और चुनाव में किए वादे पूरे न करने के आरोप लगाए। गौ रक्षा के लिए प्राण देना या प्राण लेना पुण्य कार्य बताया।  
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि सोमवार को सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में बैठक को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने हिंदू रक्षा सेना के सदस्य बनाए और महानगर कमेटी का गठन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत समाज देश आजादी के बाद से हिंदुओं के हित वाली सरकार बनाने का प्रयास कर रहे थे। अब देश में भाजपा की सरकार बनी तो भी हिंदू हितों की रक्षा नहीं हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठे प्रवचन करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के हिंदुओं से वादा किया था कि हिंदुओं के मान सम्मान की बात की जाएगी। देश में श्वेत क्रांति लाएंगे। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनाएंगे। प्रधानमंत्री झूठे आश्वासन देते रहे हैं। 

पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग बोले, विराट की चलती तो मैं होता टीम इंडिया का कोच

उन्होंने उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। कहा कि अगर पिछले विधान सभा चुनाव में योगी चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकलते तो उप्र से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता। पूरे देश में अगर कोई हिंदूवादी नेता है तो वह केवल योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के हित और गाय की रक्षा के लिए हिंदू रक्षा सेना का गठन किया गया है। पूरे देश में सदस्य बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर हिंदु रक्षा सेना की महानगर प्रभारी एवं महामंडलेश्वर मां नीलिमानंद महाराज, प्रदेश प्रभारी स्वामी अंतान्तानंद महाराज, महानगर अध्यक्ष डा. देवस्वरूप वर्मा, महानगर महामंत्री भरत सिंह भड़ाना, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुक्ता चौधरी, कानूनी सलाहकार अशोक सिवाच एडवोकेट, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजीत सिंह आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें