सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी ने थाने में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।
सोशल मीडिया पर गांव झलरा निवासी मंसूर अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदू समाज के खिलाफ जमकर जहर उगला। आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो बनाने के दौरान उसके साथ कमरे में कुछ और युवक भी थे, वे भी गाली देते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे वीडियो में नहीं आए। मंसूर अली ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो में अपना मोबाइल नंबर भी बताया है। यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन करके मंसूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। मंसूर पर रासुका लगाने की मांग भी की गई।
पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
कार्रवाई के विरोध में हंगामा किया
विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से मांगपत्र शहर कोतवाल को दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई, आदेश दाहिमा, सचिन विश्नोई, दीपक अरोड़ा, गोपाल खन्ना, मोहित कुमार, आदित्य चौधरी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, नितिन कुमार, मनी खन्ना, निशांत पाराशर, अमन सक्सेना, बिट्टू सरदार आदि मौजूद रहे। नीरज विश्नोई की तहरीर पर मंसूर अली के खिलाफ धारा 153ए, 395ए, 504, 66आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मंसूर के पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मंसूर की तलाश में जुट गई है।
वहीं नगीना में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष नवदीप शर्मा ने थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह को दी तहरीर में कहा है कि ब्रेकिंग न्यूज के नाम से नगीना व्हाट्सएप ग्रुप बना है। इसमें लगभग 112 सदस्य हैं, जिसमें 23 नवंबर 2017 को ग्रुप के एक सदस्य द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट जारी कर हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दिए प्रार्थना पत्र पर मोहित शर्मा, मनोज देशवाल, सागर कर्णवाल, समीर शर्मा, शिवम गुप्ता, अमित गौतम, अरविंद सैनी आदि के हस्ताक्षर हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/