फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्ष फायरिंग का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ग्राम हसनपुर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर में सेवानिवृत्त फौजी और मंदिर के पुजारी का हर्ष फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सेवानिवृत्त फौजी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम हसनुपर कलां निवासी विनेश कुछ समय पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुआ है। विनेश लाइसेंसी पिस्टल की पूजा कराने के लिए गांव में ही स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पुजारी अमरीश के पास गया, जहां पुजारी पूजा कराई। इसके बाद विनेश ने पहले खुद पिस्टल से हर्ष फायरिंग की और फिर मन्दिर के पुजारी से हर्ष फायरिंग कराई। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के पुजारी अमरीश को गिरफ्तार कर लिया, जबकी विनेश फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें