अंडर-17 में खेलेगी प्रियांशिका सोनी
- फोटो : परिजन
14 साल की उम्र से शुरू किया क्रिकेट खेलना
प्रियांशिका ने चौदह साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने सीएबी इंटर कॉलेज में कोच नीतू अग्रवाल और टारगेट क्रिकेट एकेडमी में अंजलि सिंह से प्रशिक्षण लिया। वर्तमान में वह आगरा में रणजी खिलाड़ी तेज गेंदबाज किशोर कुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं।
पिता कपिल सोनी ने किया संघर्ष
प्रियांशिका सोनी के राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर बधाई के हकदार उनके पिता कपिल सोनी भी हैं। कपिल सोनी की भी रूची क्रिकेट में रही है, उन्होंने अपनी बेटी को जनून और जज़्बे को देखते हुए क्रिकेट खेलना सिखाया। कपिल अपनी बेटी प्रियांशिका के पहले कोच रहे हैं। कपिल बताते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को क्रिकेट खिलाने में किसी प्रकार का कॉम्प्रोमाईस नहीं किया। हर तरीके से साथ दिया और अब उनका सपना है कि उनकी बेटी भारतीय क्रिकेट टीम में देश के लिए खेले। प्रियांशिका की मां रजनी सोनी, दादी पदमनी और भाई विराट ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
मेरठ की जौली और उन्नति का भी हुआ चयन
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए मेरठ की जौली चंदा और उन्नति सैनी का भी चयन हुआ है। दोनों महिला क्रिकेटरों के परिवार में भी खुशी का माहौल है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।