फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र में जल्द ही गंगा यात्रा का महासंगम शुरू होने जा रहा है। जिसके दिशा निर्देश क्षेत्रीय अधिकारियों को प्राप्त हो चुके हैं। जिसके चलते गंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें सांसद और विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ-साथ जिला से लेकर ग्रामीण स्तर तक के सभी अधिकारी गंगा यात्रा की तैयारी में लगे हैं। जिसकी शुरुआत बिजनौर बैराज से की जाएगी। इसकी शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री से कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

नमामि गंगे अभियान अंतर्गत गंगा यात्रा का महासंगम शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत एक जनवरी को बिजनौर बैराज से की जाएगी। इसका समापन पांच जनवरी को कानपुर में किया जाएगा। इसकी तैयारी में क्षेत्रीय अधिकारी युद्ध स्तर पर लगे गए हैं। गंगा किनारे बसे कई गांवों को अफसरों की निगाहों में खरा उतारने के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। गांव की सड़कें, गंदगी, स्कूलों की मरम्मत कस्बे में सीएचसी की रंगाई-पुताई समेत सभी सरकारी बिल्डिंग को सजाया जा रहा है। जानकारों के अनुसार गंगा यात्रा की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर सकते हैं। गंगा किनारे के गांव का भ्रमण भी कर सकते हैं। यह बात अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि गंगा यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। जिसमें सांसदों एवं विधायकों को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके मुताबिक जिन-जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। वहां के सांसद और विधायकों के अतिरिक्त दूसरे प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। जिन क्षेत्रों में यात्रा का रात्रि प्रवास होगा। वहां पर गंगा के संरक्षण संवर्द्धन और इसकी निर्मलता बनाए रखने को लेकर कार्यक्रम होंगे। इसमें चौपाल और नुक्कड़ नाटक कराने की योजना है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीण किसानों को भी जोड़ा जा सकता है। गंगा यात्रा शुरू होने में लगभग एक सप्ताह का समय है। एक सप्ताह में ही जिले के अधिकारी सभी तैयारियों को पूर्ण कराने में लगे हैं। जिसके लिए क्षेत्र में अधिकारियों की आवाजाही भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें