फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने की करें तैयारी..यह लड़ाई अभी लम्बी चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना को हराने की तैयारी करें। यह लड़ाई अभी लंबी चलेगी। 24 घंटे के भीतर मरीज के संपर्क वालों की जांच करें और 4 घंटे के अंदर उन्हें भर्ती करें। सब अपनी अपनी जिम्मेदारी समझें। यह कहना है नोडल अधिकारी पी. गुरू प्रसाद का।
विज्ञापन

रविवार को सीएमओ कार्यालय में जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि गंभीर मरीजों के इलाज में डॉक्टर अपने अनुभव साझा करें। सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप व्यवस्था बनाएं। मरीजों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि महानगर में होम आइसोलेशन में अब तक 28 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीज के तीमारदार को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की दो टेबलेट शुरू में दी जाती है। होम आइसोलेशन में उसी मरीज को रखा जाता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं होता है, लिहाजा उसे अलग से दवा नहीं दी जाती है। इस दौरान एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. विश्वास चौधरी और डॉ. तालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें