फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में पांच और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में जिस्मफरोशी के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा और कसने वाला है। अब पांच और स्पा सेंटरों को पुलिस की रडार पर लिया गया है जहां जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। यह स्पा सेंटर शहर में ही संचालित हो रहे हैं और इनमें भी संदिग्ध गतिविधियों के चलने की जानकारी पुलिस को मिली है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले मंगलवार को शहर के चार स्पा सेंटरों पुलिस ने छापा मारकर बीस युवतियों को पकड़ा था। पुलिस को आशंका है कि अन्य स्पा सेंटरों में भी इसी तरह के अवैध कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने शहर के चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा मारा था। इस दौरान कुल बीस युवतियों को मुक्त कराया गया था जिनमें चार स्पा संचालिकाएं भी शामिल थीं। पकड़े गए स्पा सेंटरों में दो मंगलपांडे नगर, एक गढ़ रोड और एक शाप्रिक्स मॉल में स्थित थे। बरामद युवतियों में कई गाजियाबाद और नोएडा की रहने वाली बताई गई हैं। सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित हो रहे अधिकांश स्पा सेंटर अवैध हैं और उनमें आपराधिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुछ और स्पा सेंटरों की पहचान की गई है जिनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मेडिकल थाना क्षेत्र के एवन स्पा सेंटर की संचालिका तबस्सुम और रोज वाटर स्पा सेंटर की संचालिका पूजा शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, मेरठ स्किन की संचालिका पूजा के खिलाफ नौचंदी थाने में और युवा फैमिली सैलून की संचालिका साइस्ता निकत व सतेंद्र सिंह के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्तमान में इन सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हालांकि पुलिस इन मामलों में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया है कि सभी संबंधित मामलों में कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें