मवाना। महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को है। इसके मद्देनजर शिवभक्तों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुलंदशहर, गढ़, स्याना, हापुड़ आदि क्षेत्रों से हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए मवाना में नहर पटरी पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कांवड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होगी। अंतरराष्ट्रीय विहिप व बजरंग दल हस्तिनापुर रोड नहर पुल पर और महाराज शिव गिरी मखदूमपुर रोड नहर पुल पर शिविर लगाएंगे। संवाद