फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर: छह भवन किए ध्वस्त, कार्रवाई के चलते सेंट्रल मार्केट सील; पुलिस तैनात

Wed, 16 Sep 2026 10:59 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। टीम ने छह भवनों को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरी सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। इस वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। पुलिस ने मीडिया की एंट्री की बैन कर दी है। 
विज्ञापन
meerut central market - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की तैयारी है। भारी फोर्स और बुलडोजर तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है। इससे पहले इन भवनों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। ओबीस ही व्यापारी इकट्ठा हैं। काफी संख्या में दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकाल रहे हैं।
विज्ञापन




सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिषद ने आवासीय भवन में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी के शोरूम, डेयरी, सैलून आदि को सील कर दिया था। 14 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था। 
विज्ञापन

संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में इनके ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं। ये मियाद बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते आवास एवं विकास परिषद को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना है। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही फोर्स तैनात कर बुलडोजर लगाए गए हैं और सील भवनों को तोड़ा जाएगा। सुबह नौ बजे टीम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की और छह भवनों को ध्वस्त कर दिया है।

स्कूल जाते बच्चों को भी पुलिस ने रोका
पूरी सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील करने की वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। उधर मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई ना ही कैमरा चलाने की इजाजत दी गई। 

बता दें कि 21 सितंबर को सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुनवाई होनी है, जिसमें 44 सील भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। बुधवार को इन्हीं 44 भवनों में से 6 भवनों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मीडिया की एंट्री की बैन, ध्वस्तीकरण कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने से भी रोका
शास्त्री नगर के सभी चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का हवाला देकर के लगातार मीडिया कर्मियों को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें