संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर में कांवड़ियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। मुख्य जलाभिषेक 15 फरवरी को होगा।
थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि फिरोजपुर मंदिर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी व 40 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 25 पुलिसकर्मी भोले के वेश में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे। मंदिर परिसर में कांवड़ियों के जत्थे आज रात पहुंचने शुरू हो जाएंगे। मुख्य जलाभिषेक 15 फरवरी को होगा। मंदिर के सामने मेले में दुकान लगने लगी हैं। झूले भी लगाए जा रहे हैं।
मंदिर समिति के पदाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मंदिर में साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए कार सेवक लगे हुए हैं। थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह स्वयं पूरी व्यवस्था पर नजरे बनाए रख रही हैं। कांवड़ मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री दिनेश खटीक 14 फरवरी की अपराह्न करेंगे।