माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भगवान परशुराम जयंती उत्सव समिति की वार्षिक बैठक दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें परशुराम जयंती पर शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शोभायात्रा के अलावा ध्वजारोहण, यज्ञ, भंडारे एवं शौर्य यात्रा को लेकर बैठक में काफी मंथन किया गया।
इस दौरान सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक और राकेश गौड़ को संयोजक नियुक्त किया गया। शौर्य यात्राओं के समन्वय की जिम्मेदारी भी राकेश गौड़ को सौंपी गई। समिति की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को शाम छह बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 अप्रैल को ध्वजारोहण, यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की। संचालन मधु मय शर्मा ने किया। इस अवसर पर कन्हैया शर्मा, सुशील बंसल, डॉ. हरिश्चंद्र शर्मा, विवेक गौड़ रहे।