फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाने की तैयारी, सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से गुजरने वाली तीन ट्रेनें की गईं शामिल
विज्ञापन

यात्रियों के चढ़ने की संख्या के सर्वे के बाद स्टॉपेज होंगे तय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे विभाग यात्रियों को सहूलियत देने और ट्रेनों को पटरी पर लाने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके लिए पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाने के लिए 200 ट्रेनों की सूची तैयार की गई है। इसमें मेरठ से गुजरने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते स्टेशनों और ट्रेनों में रेलवे अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है। इसके लिए यात्रियों की चढ़ने की संख्या के सर्वे के बाद स्टॉपेज तय होंगे। जिससे हर स्टेशन पर ट्रेन को रोकने से बचाया जा सके। मेरठ से गुजरने वाली निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, कालका पैसेंजर, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को अप-डाउन में शामिल किया गया है। इन ट्रेनों को चलाने के लिए जल्द ही रेलवे घोषणा कर सकता है। इनके चलने के बाद रेलवे कर्मचारियों को भी स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और पता नोट करना चुनौतिपूर्ण होगा। अभी सिटी स्टेशन से जनशताब्दी और गोल्डन टेंपल ही गुजर रही हैं।
विज्ञापन

अनलॉक 0.2 में चल सकती है ट्रेनें
अभी रेलवे कुछ रूटों पर चुनिंदा ट्रेनों का ही संचालन कर रहा है। अब दस दिन बाद अनलॉक 0.2 लागू किया जाएगा। जिसमें सरकार कुछ और छूट देने की तैयारी में है। इसके मद्देनजर इन ट्रेनों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों को नहीं मिलेगी राहत
अब सबसे अधिक परेशानी दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। मेरठ से रोजाना पांच हजार से अधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। इस सूची में एक भी ट्रेन दैनिक यात्रियों के अनुकूल नहीं है। इससे अब उनके सामने दिल्ली जाकर रोजगार करना मुश्किल हो रहा है। सुबह में ट्रेन नहीं होने के कारण दैनिक यात्री अब रेलवे से ट्रेन संचालन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें