फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्रोदय’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी, अब RSS के सामने ये बड़ी चुनौती

Wed, 14 Feb 2018 05:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरएसएस कार्यकर्ता
विज्ञापन

मेरठ में राष्ट्रोदय की तैयारी संघ परिवार लगभग पूरी कर चुका है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती स्वयं सेवकों के गणवेश को लेकर सामने आ रही है। इसके लिए निजी टेलर हायर कर रात दिन गणवेश तैयार कराए जा रहे हैं। अभी तक सवा दो लाख से ज्यादा गणवेश तैयार कर वितरित हो चुके हैं। जबकि बाकी पूर्ति के लिए रात दिन काम हो रहा है।

विज्ञापन


मेरठ प्रांत का स्वयं सेवक समागम 25 फरवरी को मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में होने जा रहा है। आरएसएस ने कार्यक्रम को ‘राष्ट्रोदय’ नाम दिया है। स्वयं सेवक समागम में मेरठ प्रांत के 14 जनपदों से अब तक 3.11 लाख से ज्यादा स्वयं सेवकों का पंजीकरण हो चुका है। इन सभी स्वयं सेवकों को पूर्ण गणवेश में आना अनिवार्य किया गया है। एक तरफ जहां अब तक का सबसे बड़े इस स्वयं सेवक समागम की तैयारी को संघ परिवार जागृति विहार एक्सटेंशन में लगभग अंतिम रूप देता जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं अब स्वयं सेवकों तक गणवेश पहुंचाना बड़ा काम बना हुआ है। इसके लिए 50 निजी टेलर हायर कर उनसे गणवेश तैयार कराने का काम शुरू किया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें