फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नाना बनने वाले हो.., विवाहित बेटी ने फोन पर पिता को दी थी खुशखबरी, हफ्ते भर में मिली ऐसी खबर

Fri, 14 Feb 2020 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
मेरठ से सटे जानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी गुलफाम पुत्र सिराजुद्दीन ने बेटी अनम की शादी 1 अप्रैल 2016 को ग्राम सालेहनगर जानी निवासी फुरकान पुत्र लीलू से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अनम को तरह-तरह से परेशान करने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट होने लगी। कई बार अनम के परिवार ने ससुराल पक्ष को समझाने का काम किया। लेकिन उनका व्यवहार नहीं बदला। 
 

गुलफाम ने आरोप लगाते हुए बताया कि 10 फरवरी की रात उनकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि वह चार माह की गर्भवती है। उसके पति फुरकान, ससुर लीलू ने रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी दी है। बेटी के जीवन पर खतरा मंडराता देख वह उसकी ससुराल पहुंचे। जहां ससुराल वालों ने आरोप निराधार बताए। कहा कि भविष्य में इस तरह की शिकायत नहीं मिलेगी।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे बेटी अनम की ननद ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। वह ससुराल पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। गुलफाम ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानी पुलिस भी वहां पहुंच गई। हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। शाम को गुलफाम ने अनम के पति फुरकान, ससुर लीलू, सास मुनिजा और जेठ नईमुद्दीन पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दे दी। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार अनम के गले पर निशान मिला है।

ससुराल वालों का दावा है उसने फांसी लगाई है। जबकि मायके पक्ष उसकी हत्या का आरोप लगा रहा है। सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें