फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रीत और ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
एथलेटिक प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले मेरठ के खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार से प्रयागराज के पंडित मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में दो दिवसीय 23वीं उप्र राज्य जूनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुई। इसके पहले दिन मेरठ के एथलीटों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। प्रतियोगिता में ऊंची कूद में मेरठ की प्रीत राठौर ने अंडर-20 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1.70 मीटर ऊंची कूद लगाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही पोल वॉल्ट में मेरठ की ज्योति राजपूत ने 2.70 मीटर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। ट्रिपल जंप में स्वरित भड़ाना ने 14.07 मीटर दूरी तय कर रजत पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में मेरठ के सनी विकल ने 11.01 सेकेंड का समय लिया और तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। प्रीत राठौर यहीं कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रही हैं।
इस मौके पर एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता से पूर्व उद्घाटन उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने किया। उन्होंने बताया कि आगामी 22 से 24 जून को इसी खेल प्रांगण में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे करीब 1400 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें