फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-मानसून बारिश, गर्मी से मिली राहत 

Thu, 07 Jun 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को प्री मानसून बारिश ने राहत दे दी। रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में भी गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आंधी और बारिश के आसार बने हुए हैं। 
विज्ञापन

बुधवार को तड़के शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सुबह नौ बजे तक होती रही। इसके बाद आसमान पर कभी बादल तो कभी हल्की धूप का असर दिखा। दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट आ गई। बारिश के साथ चली आंधी से हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 93 व न्यूनतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में छह डिग्री और रात के तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश 24.8 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि जून में अब तक 55.5 मिमी बारिश हो चुकी है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बढ़ती उमस और लो प्रेशर के दबाव के कारण मौसम में आए बदलाव से बारिश हुई है। बारिश का सिस्टम अभी बना हुआ है। आंधी और बारिश के 10 जून तक आसार हैं। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उमस इतनी ज्यादा थी कि हवाएं शांत हो गईं और बारिश आ गई।  

आंधी से टूटे पेड़ और उड़े होर्डिग्स  
पांच दिन में दोबारा आई आंधी से लावड़-दौराला मार्ग और सोफीपुर मोदीपुरम मार्ग पर कई पेड़ टूट गए। कई जगह विद्युत पोल भी गिर गए। बैनर, होर्डिग्स भी उड़ गए। आंधी और बारिश से बचने के लिए दुपहिया वाहन चालक सुरक्षित स्थान तलाशते दिखे। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो फिर उमस बढ़ गई।  
विज्ञापन


फिर बढ़ी बिजली की किल्लत  
मोदीपुरम की अंसल टाउन कॉलोनी, ग्रेटर पल्लवपुरम, सोफीपुर, राजनकुंज, नीलकमल एंक्लेव, पल्लवपुरम फेज वन और फेज दो में बिजली की दिक्क्त रही। कई जगह पर तार टूटने और विद्युत पोल गिरने के कारण लोगों को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें