फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवान की बेटी से दो साल तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीआरडी जवान की 18 वर्षीय बेटी से एक आरोपी दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। चार महीने पूर्व युवती की शादी भी हो गई। मंगलवार को आरोपी ने पीड़िता को जबरन घर में खींचकर दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सरधना तहसील क्षेत्र निवासी पीआरडी जवान ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बेटी के एक आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को लगातार परेशान कर रहा है। लगभग पांच महीने पूर्व पीड़िता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की थी। पीआरडी जवान ने बेटी की शादी कर दी थी। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को फोन कर अभद्रता करता है। पीड़िता कुछ दिन से अपने मायके में आई हुई थी। मंगलवार को पीड़िता किसी काम से दुकान पर जा रही थी। तभी आरोपी ने पीड़िता को खींचकर दुष्कर्म किया। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें