फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर-मंदिरों में घट स्थापना, शैलपुत्री की अराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन शहर के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लालकुर्ती के रामा संकीर्तन मंदिर में भजनों से मां को रिझाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के मंदिरों और घरों में घट स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। मंदिरों में विधि-विधान से पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
लालकुर्ती स्थित श्रीरामा संकीर्तन मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ मां शैलपुत्री के पूजन और घट स्थापना के साथ हुआ। नवीना छाबड़ा और पूनम मुकेश ने पंडित सुधीर बाजपेई के साथ घट स्थापना कराई। दोपहर को मां शैलपुत्री के स्वरूप का पूजन किया गया। यजमान नवीना छाबड़ा, वीके पुरी और राजेंद्र चड्डा ने पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

पूजन के बाद भजनों के माध्यम से मां भगवती की आराधना की गई। वीनू मिर्ग ने शेरावाली चली आओ, जोता वाली चली आओ भजन गाया। पूनम मुकेश ने मां बैठी भंडारे खोलकर, भक्तों भर लो झोलियां भजन प्रस्तुत किया। नवीना छाबड़ा ने जागो-जागो रे ज्वाला माई जागो के माध्यम से मां का आह्वान किया।
ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि मां शैलपुत्री परिवर्तन की देवी हैं और सभी को अन्न धन प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 2:35 से शाम पांच बजे तक मां को भजनों के माध्यम से रिझाने का कार्यक्रम होगा। सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप का पूजन किया जाएगा।
शाकंभरी देवी मंदिर में ध्वजारोहण, जगदंबा का पाठ
शाकंभरी देवी अखंड ज्योति मंदिर में रविवार सुबह विधि विधान से घट स्थापना और नवग्रह स्थापना की गई। इसके बाद मंदिर के पुजारी राकेश ने ध्वजारोहण कर मां जगदंबा का पाठ शुरू कराया। यह पाठ पूरे नवरात्र तक चलेगा। पुजारी राकेश ने घट स्थापना के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रकृति की महत्ता का संदेश देती है। पूजन में प्रकृति के पंचतत्त्वों से जुड़ी सामग्री का उपयोग किया जाता है। उधर, बेगमबाग में सड़क निर्माण कार्य के चलते शोभायात्रा का आयोजन बेगमबाग की गलियों तक सीमित रहेगा। 15 अक्तूबर को रात आठ बजे मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन किया जाएगा। इसके बाद 16 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से शोभायात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन

शक्तिधाम मंदिर में माता के भजनों से पर झूमे भक्त
मेरठ। शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन संत नीरज मणि ऋषि ने मां शैलपुत्री की ज्योति प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा कराई। इसके बाद माता रानी की वंदना, भेंटों और सत्संग से वातावरण भक्तिमय हो गया। संत ने श्रद्धालुओं को राम नाम का जाप करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि राम नाम में लगन लगाने से जीवन का कल्याण होता है। भजनों पर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर माता रानी का गुणगान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें