फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, बाबू द्धितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम, बाबू द्वितीय
विज्ञापन

मवाना। गांव शिवपुरी में आयोजित 16 सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अमरोहा के प्रशांत चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मवाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में 16 सौ मी. दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता अतुल प्रधान ने फीता काटकर किया। इस दौरान धावकों ने दौड़ में हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर अमरोहा के प्रशांत चौधरी, द्वितीय पर पलड़ा निवासी बाबू सिंह, तृतीय स्थान पर शिवपुरी के सौरभ भाटी, चौथे स्थान पर कैली निवासी सुंदर कुमार व पांचवें स्थान पर सिखेड़ा निवासी बीनू कुमार रहे। सपा नेता किशोर टांक व चेयरमैन नरेंद्र भाटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कोच उपेंद्र भाटी की देखरेख में किया गया। इस मौके पर सपा नेता देवेंद्र दयाल, शिव कुमार भाटी, पिंटू भाटी, ओमपाल भाटी, संदीप जाटव, अरुण नागर, भूपेंद्र भाटी, जीशान चौधरी, श्रीपाल नागर व विपिन मनोठिया आदि मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें