दौराला- दौराला में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स्रोत : स्वयं
दौराला। सरधना मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को गुरु बाबा गोरखनाथ और बाबा जाहरवीर के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मास्टर जय सिंह उपाध्याय, आशा देवी, सुनीता उपाध्याय, लक्ष्मी उपाध्याय ने भंडारे का शुभारंभ किया। गुरु गोरखनाथ व बाबा जाहरवीर की पूजा-अर्चना की। भंडारे में आने-जाने वाले राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने देश की सुख समृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान रजत उपाध्याय, देव, अमित, राजीव, हर्ष, अंकित आदि मौजूद रहे।