लावड़। जमालपुर रोड स्थित लावड़ धाम खाटू श्याम मंदिर के तत्वावधान में सैनी चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। आयोजक सोनू भगत ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान मंदिर परिसर और चौराहे पर भक्तिमय माहौल बना रहा। व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में कपिल सैनी, हजारी लाल, ओमकार, पंकज, बबलू, रिंकू, सागर, शंकर, आकांक्षा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।