गांव ऐत्मादपुर मे गोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस पर पर प्रकाश पर्व मनाते सिख समाज के लोग। स्त्रोत
माछरा। गांव एत्मादपुर स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। गांव स्थित गुरुद्वारा में सिख समाज के लोगों ने गुरु गोबिंद की यात्रा पर पुष्प अर्पित करते हुए नगर कीर्तन किया और गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने की बात कही। वहीं गांव में नगर कीर्तन निकाला गया। प्रकाश पर्व का शुभारंभ प्रदेश के सिख समाज के प्रभारी बृजपाल सिंह ने गुरुवाणी से किया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं जगह-जगह नगर कीर्तन का फूलों से स्वागत किया गया। इस मौके पर सरदार जय सिंह, नीतू सिंह, सरदार अमित सिंह, मिंटू, सरदार पदम सिंह, गोपाल कुलीपुर, सुंदर, अमरजीत उर्फ सोनू, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।