जानी में भाजपा की कार्यशाला में हिस्सा लेते भाजपा नेता फोटो संवाद
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के भाजपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को जानी में एसआईआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं के नए नाम जोड़ने की रूपरेखा बनाई गई। कार्यशाला में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरबीर पाल का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष हरबीर पाल ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने भी एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया। संचालन मंडल महामंत्री मनोज फौजी और अध्यक्षता जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने की। बैठक में जिला मंत्री हरीश चौधरी, संजय चौधरी, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, ब्रजवीर सैनी, मुनेश बाफर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।