मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ ने मंगलवार को होटल हारमनी इन में फेस्टिवल मीट का आयोजन किया। अध्यक्षता अलका गुप्ता और सचिव प्राची मित्तल ने की। संचालन शैलजा दीवान और खुशबू मित्तल ने किया। कार्यक्रम में मां दुर्गा का गुणगान किया गया। अलका गुप्ता, प्राची मित्तल, शैलजा दीवान, खुशबू मित्तल, शिखा जैन, सपना जैन और उमंग जैन आदि उपस्थित रहीं। संवाद