संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे के श्री बूढ़ा शिव मंदिर में मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी श्री रामफूल सिंह कन्या डिग्री कॉलेज के चेयरमैन गौरव राणा ने हनुमान को चौला चढ़ाकर शृंगार करते हुए विधिविधान से पंडित रंजन दुबे द्वारा हवन पूजा कराई गई।
आचार्य बृजमोहन बिश्नोई द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कथावाचक आचार्य बृजमोहन बिश्नोई ने बताया कि हनुमान पाठ पढ़ाया। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि हनुमान नाम मंत्र से हर प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहते हैं। यदि आप हनुमान को अपने जीवन में अपनाकर चलोगे तो संसार के सच्चे सेवक बन सकोगे। हनुमान ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी।
कॉलेज के चेयरमैन गौरव राणा ने श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा के नाम की पुस्तक, कैलेंडर व माला वितरित की। चेयरमैन ने कथावाचक आचार्य बृजमोहन बिश्नोई को हनुमान का बड़ा चित्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान मनोज बिशनोई, अशवनी बिशनोई, रमेश धीमान, छात्र नेता रोहित बावरा, सुरेंद्र बिशनोई, गुलाब सिंह, अमन मोगा, अंकुश गोयल, विमल सैनी, योगेश धीमान, योगेंद्र, मनोज जाटव, भास्कर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।