फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला, गोली मारी   

Thu, 22 Feb 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ के एतमादपुर ग्राम प्रधान के बेटे पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हो गया। हमलावरों ने प्रधान पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली उसके सीने में लग गई। गंभीर हालत में उसे सर्वोदय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। प्रधान ने पुरानी रंजिश बताते हुए गांव के पांच लोगों को नामजद कराया है। 
विज्ञापन

एसओ परीक्षितगढ़ रितेश कुमार के मुताबिक एतमादपुर गांव में प्रधान सरदार जयसिंह का पवन वीर से नाली बनवाने को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में एक सप्ताह पहले भी मारपीट व फायरिंग हुई थी। बुधवार शाम प्रधान का बेटा मोनू खेत में स्प्रे करके लौट रहा था। आरोप कि पवन वीर, धर्मेंद्र, प्रताप, पद्म और सुरेंद्र ने मोनू को गांव मेें ही घेर लिया। उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 
एक गोली मोनू के सीने में लग गई। इसकी जानकारी लगते ही प्रधान और उसके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। एसओ परीक्षितगढ़ पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन वह फरार मिले। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी रही। 
विज्ञापन


गंभीर हो जाती तो नहीं होता हमला 
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों में कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी थी। एक सप्ताह पहले भी गोलियां चली थीं। मामला पुलिस को पता था। लेकिन वह गंभीर नहीं हुई। अगर गंभीर हो जाती तो शायद बुधवार को प्रधान के बेटे पर हमला नहीं होता। पुलिस अब हमलावरों को ढूंढने में लगी है। प्रधान और उसके पक्ष के लोगों में आक्रोश है। हंगामे होने के डर से इंचौली, भावनपुर, गंगानगर समेत कई थाने की पुलिस फोर्स लेकर सीओ सदर देहात विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे। गांव में पुलिस का पहरा लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें