फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन एकाग्र करने के लिए अभ्यास, वैराग्य जरूरी : शास्त्री

Fri, 03 Jul 2026 05:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाययाआर्य समाज सूरजकुंड का 56 वां स्थापना दिवस समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज सूरजकुंड रोड का 56वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून से आए युवा आर्य विद्वान आचार्य अनुज शास्त्री ने ब्रह्मयज्ञ को जीवन का आवश्यक अंग बताते हुए नियमित रूप से इसे अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए अभ्यास और वैराग्य दोनों आवश्यक हैं। योगदर्शन के आधार पर उन्होंने चित्त की पांच वृत्तियों का विस्तार से विश्लेषण करते हुए आत्मिक उन्नति का मार्ग बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य शिवम शास्त्री के ब्रह्मत्व में यजुर्वेद यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के यजमान प्रियंका, अभिनव मित्तल, प्रतिभा, महेंद्र मित्तल, नीति, रोबिन सिंह तथा पूनम, अनिल गोयल रहे। बिजनौर से आए भजनोपदेशक पंडित मोहित आर्य ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके भजन ईश्वर से संग जोड़ लें मनवा, ईश्वर से संग जोड़ लें उपस्थित ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में आर्य समाज के प्रधान आनंद प्रकाश त्यागी, इंद्रजीत, सुबोध सैनी, चंद्रकांत, राजेश सेठी, जिले सिंह, प्रीति सेठी एवं इंद्रा राजवंशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अभिनय चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें