फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दामों में फिर इजाफा, 792 का हुआ सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस के दामों में फिर इजाफा, 792 का हुआ सिलिंडर
विज्ञापन

मेरठ। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बृहस्पतिवार को फिर बढ़ गए। 25 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ अब सिलिंडर 792 रुपये का हो गया। एक महीने में तीसरी बार हुई इस वृद्धि ने उपभोक्ताओं में बेचैनी है। वहीं सब्सिडी न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

घरेलू गैस के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। इस महीने अभी तक तीन बार दामों में वृद्धि हो चुकी है। दिसंबर से फरवरी तक गैस सिलिंडर 200 रुपये महंगा हो चुका है। दिसंबर (2020) माह की बात करें तो इस माह दो बार गैस के दाम में 50-50 रुपये का इजाफा हुआ था। इसके चलते सिलिंडर 692 रुपये का हो गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने जनवरी में गैस के दाम नहीं बढ़ाए, लेकिन फरवरी में तीन बार दाम बढ़ाकर पिछली सारी कमी पूरी कर दी। 4 फरवरी को इस साल की पहली वृद्धि की गई। सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए। इस वृद्धि के साथ सिलिंडर 717 रुपये का हो गया। 15 फरवरी को दोबारा दामों में 50 रुपये का इजाफा किया गया। इसके बाद सिलिंडर 767 रुपये का हो गया। अब बुधवार आधी रात से कंपनियों ने गैस के दामों में 25 रुपये की वृद्धि कर दी। इसके बाद सिलेंडर 792 रुपये का हो गया। लोगों का कहना है कि लगातार गैस के दाम बढ़ाये जा रहे हैं लेकिन सब्सिडी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। भारत पेट्रोलियम कार्पोरशन लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर हिमांशु ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से गैस के दामों में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें