फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। भीषण गर्मी के बीच कस्बे में अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन के साथ-साथ बिजली आधारित कारोबार की रफ्तार भी धीमी कर दी है। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेल्डिंग, मोटर रिपेयर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनरी वर्कशॉप और अन्य बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
कस्बे के विद्युत उपखंड केंद्र से सामान्य दिनों में करीब 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन पिछले दो दिनों से आपूर्ति घटकर 15 घंटे से भी कम रह गई है। लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिससे बार-बार अघोषित कटौती करनी पड़ रही है। अचानक बिजली गुल होने से मशीनों पर चल रहे कार्य बीच में रुक जाते हैं। वेल्डिंग, कटिंग और अन्य मशीनों से जुड़े काम अधूरे रह जाने से कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडी निवासी आकाश कुमार ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दिनभर अघोषित कट लगे। बढ़ते लोड के चलते ट्रांसफार्मरों के फ्यूज भी बार-बार उड़ रहे हैं, जिससे कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। कस्बावासी विपिन शर्मा, जेपी बैसला, मनोज कुमार आदि ने विभाग से अघोषित कटौती पर रोक लगाने, अतिरिक्त लोड कम करने तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट...
इस समय उपकेंद्र पर करीब 1000 एंपीयर अतिरिक्त लोड चल रहा है। इसी कारण विद्युत व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। निर्बाध आपूर्ति देने में दिक्कत आ रही है। आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश की जा रही है। -सतवीर सिंह, जेई, विद्युत उपखंड केंद्र, हस्तिनापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें