मेरठ। मरम्मत कार्यों के चलते बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता दक्षिण डीवी सिंह ने बताया कि रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी, सम्राट पैलेस फीडर, नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर में सुबह 11 बजे से दो बजे तक, उद्योगपुरम-2 बिजलीघर के उद्योगपुरम-2 फीडर पर सुबह छह बजे से नौ बजे तक, उद्योगपुरम-1 बिजलीघर के पराग डेयरी फीडर पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसी तरह से रामलीला ग्राउंड-1 बिजलीघर के इरा गार्डन व नूर नगर फीडर पर सुबह दस से दो बजे तक, शारदा बिजलीघर के ईश्वरपुरी व भगवतपुरा फीडर पर दोपहर तीन बजे से छह बजे तक, खड़ौली-1 बिजलीघर के रामा गार्डन, नंद विहार, गोकुल विहार व बाईपास फीडर पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद