मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता साउथ डीवी सिंह ने बताया कि रंगोली बिजलीघर के तेजगढ़ी व सम्राट पैलेस फीडर, नौचंदी बिजलीघर के नौचंदी फीडर में सुबह दस से 12 बजे तक, लिसाड़ी रोड बिजलीघर के मुमताज नगर फीडर में सुबह 11 से तीन बजे तक और माधवपुरम-एक बिजलीघर के नॉर्थ-ईस्ट फीडर में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद