फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पर हवा-बारिश से बाधित हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल का दिवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा सफल रहा परंतु गोवर्धन पर शाम को हुई बारिश और हवा के चलते आधे शहर की आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि स्टाफ ने तत्परता से फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी।
विज्ञापन

शासन ने त्योहार के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश दिए थे। इस पर पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कंपनी के सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए थे। लाइन स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित कर अधिकारियों को छुट्टी के बावजूद आपूर्ति पर निगरानी रखने और मेजर फाल्ट होने की दशा में मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे। शनिवार को दिवाली के मौके पर कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और शहर को भरपूर बिजली मिली। देहात में तय शेड्यूल अनुसार पूरी रात बिजली आपूर्ति की गई। रविवार को गोवर्धन के मौके पर शाम तक निर्बाध बिजली रही। हालांकि शाम करीब छह बजे शुरू हुई तेज हवा और बारिश के चलते आधे शहर की बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित हो गई। इसमें लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, शारदा रोड, टाउन हाल, नौचंदी, पल्लवपुरम फेज वन और टू, बेगमपुल, सदर, लेडीज पार्क, टीपीनगर, रामलीला ग्राउंड, काजीपुर, मेडिकल, जागृति विहार, पुराना आरटीओ, एमईएस और रोहटा रोड आदि क्षेत्र में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि स्टाफ की मेहनत से त्योहार पर भरपूर बिजली आपूर्ति की जा रही है। रविवार को हवा और बारिश के चलते एहतियात के तौर पर 33 केवी लाइनों को बंद करा दिया था। स्थिति सामान्य होते ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें