- 33/11 केवी उपकेंद्र पर वीसीबी मशीनों की होगी टेस्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खरखौदा में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी उपकेंद्र खरखौदा प्रथम से जुड़े सभी फीडरों की वीसीबी मशीनों की टेस्टिंग के चलते कृषि, ग्रामीण और टाउन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उपखंड अधिकारी खरखौदा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
उपखंड अधिकारी के अनुसार, 22 अक्तूबर को उपकेंद्र पर वीसीबी मशीनों की टेस्टिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक और टाउन क्षेत्र में नियमित रोस्टर के अनुसार होने वाली बिजली कटौती नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सके।