फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश से ठप रही बिजली,12 घंटे अंधेरे में रहा शाहजहांपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। मंगलवार रात हुई तेज बारिश ने कस्बा शाहजहांपुर की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से कस्बे की विद्युत आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही। इससे पूरी रात और बुधवार सुबह तक लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छाया रहा। उमस के बीच लोगों की रात जागकर कटी। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे सुबह के समय लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम रात में ही फॉल्ट तलाशने में जुट गई। बारिश रुकने के बाद क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का कार्य तेज किया गया। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है आंधी के चलते कई जगह तारों पर पेड़ गिरने से फॉल्ट हो गया था। बुधवार को पेड़ों का कटान कर लाइन ठीक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें