मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे से रात करीब साढ़े 10 बजे तक बिजली गुल रही। इससे साबुन गोदाम और मलियाना आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय निवासी अनिल अगऱवाल आदि ने बताया कि कई बार स्थानीय बिजली घर के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन किया मगर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली को लेकर कोई समस्या हो तो फोन करने के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए हुए हैं मगर उन नंबरों को अक्सर कोई उठाता नहीं है।