फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी में 10 घंटे से बत्ती गुल, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी स्थित बिशन चौक के पास इंदिरा नगर इलाके में बिजली के लंबे कट ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से गुल हुई बत्ती रात 12:30 बजे तक वापस नहीं आई। करीब 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली न होने के कारण क्षेत्र के लोग गर्मी और घुप अंधेरे में परेशानी का सामना करते रहे।
विज्ञापन

घंटों तक बिजली का इंतजार करने के बाद स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। देर रात तक जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए और विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इतनी लंबी कटौती के कारण घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। वहीं, पानी की मोटरें न चलने से पेयजल का संकट भी गहरा गया है। बच्चे और बुजुर्ग बिना पंखे-कूलर के सबसे ज्यादा बेहाल नजर आए।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, राजेश शर्मा और शरद कुमार आदि ने बताया कि असुविधा और हंगामे पर जब विभाग के एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इलाके की मुख्य बिजली लाइन में कोई गंभीर तकनीकी खराबी (फॉल्ट) आ गई है। लाइनमैन और तकनीकी टीम लगातार मौके पर काम कर रही है और फॉल्ट को ठीक करने की पूरी कोशिश जारी है। समस्या यह आ रही है कि जैसे ही कर्मचारी तार जोड़कर बिजली चालू करने का प्रयास करते हैं लाइन में तुरंत कट लग जाता है और ट्रिपिंग हो जाती है। फिलहाल, कर्मचारी रात में भी तकनीकी खामी को पकड़ने में जुटे हुए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक इलाके में अंधेरा पसरा हुआ था और लोग सड़कों पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें