फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 35 घंटे से बिजली गुल, चार गांवों में जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा में विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे कि
विज्ञापन
- नलकूप बंद होने से पशुओं के चारे और पेयजल का संकट, उपकेंद्र पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव अतराड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अतराडा, अजराड़ा, बवनपुरा और खासपुर क्षेत्र में पिछले 35 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। रविवार सुबह करीब 9:00 बजे बाधित हुई आपूर्ति सोमवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे किसानों और पशुपालकों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
लगातार बिजली न मिलने के कारण खेतों में लगे नलकूप बंद पड़े हैं। नलकूप बंद होने से पशुओं के लिए हरा चारा काटना और पेयजल की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। वहीं घरों में भी पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किए गए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। तकनीकी खराबी को दूर करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मरम्मत पूरी होते ही संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें