फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पावर हिटर ने रेड लायंस को हराकर फाइनल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में मंगलवार को पावर हिटर की टीम ने रेड लायंस को 54 रन से हराकर जीत हासिल की। पावर हिटर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इसमें मोहित ने 31 और रोहित ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में रेड लांयस की ओर से गौरव ने चार, सचिन ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड लायंस की टीम 13 ओवर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें शनि ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पावर हिटर की ओर से अंकित ने चार, कुलदीप ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रविंद्र काजला ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक विजय काजला, हनी काजला, जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी, कोच दीपक सिद्धू, कोमल, प्रभात आदि मौजूद रहे। मैन ऑफ द सीरीज लुक्का को चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें