मेरठ। शनिवार को शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। जली कोठी इलाके में भी जर्जर तार बदले गए। एबीसी केबल बिछाया गया। इसके चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पानी का भी संकट रहा। लोगों ने परेशानियां झेली। उनका कहना है कि पूरे इलाके में तीन-चार महीनों से तार, खंभे बदलने, ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य चल रहा है, लेकिन बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा। संवाद