दौराला। लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण दौराला के प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। दौराला चौराहा, गन्ना समिति परिसर, सर्विस रोड और लावड़ रोड पर बारिश का पानी भरने से लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। हरपाल चौहान, भुवनेश, संदीप, सचिन, प्रवीण, दिनेश और अंकित ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था बदहाल होने से हर वर्ष बरसात में यही समस्या पैदा होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।