फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खंभे में उतरे करंट से कुत्ता मरा, बच्चा बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। चौहान चौक से चौड़े कुएं की ओर जाने वाली गली में लगे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से एक बेजुबान कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां से गुजर रहे एक बच्चे को भी करंट लगा। गनीमत रही कि बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी। विद्युत कर्मचारियों ने आकर उसे ठीक किया। स्थानीय निवासी डॉक्टर धर्मराज सिंह ने बताया कि कोई तार खंभे से टच हो रहा था, जिस कारण खंभे में करंट आ रहा था। शिकायत पर बिजली कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे ठीक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें