फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के बाद चस्पा होंगे उपद्रवियों के पोस्टर : योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
मेरठ....सुनील कैथवास....मोदीपुरम मैं पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ|
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिन्होंने उपद्रव या तोड़फोड़ की है, उनकी सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है। कांवड़ यात्रा के बाद फुटेज से फोटो निकाल कर उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात के बाद वे एनएच-58 में बने मंच पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री को देखकर कांवड़ियों का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने जोर-जोर से जयघोष किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल करने वालों को चेताया और कांवड़ियों से भी संयम बरतने की अपील की। कहा कि किसी भी व्यक्ति को कांवड़ यात्रा को बदनाम न करने दें। कोई उपद्रवी कांवड़ को अपवित्र करता है, तो स्वयं कानून को हाथ में लेने की बजाय पुलिस को सूचना दें। प्रशासन ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों के शिवभक्त कांवड़ियों के रूप में जल लेकर औघड़नाथ मंदिर, पुरा महादेव मंदिर, दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए युवा, बुजुर्ग, महिला और बच्चे श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही बदनाम करने की कोशिश
कांवड़ यात्रा में उत्साह, उमंग, श्रद्धा व भक्ति का संगम है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म और प्रत्यक्ष रूप से कुछ तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हर कांवड़ संघ का भी दायित्व बनता है कि वे ऐसे छिपे उपद्रवियों को बेनकाब करें। ऐसे लोगों को अपने बीच न घुसने दें और पुलिस-प्रशासन को तत्काल सूचना दें।
कांवड़ लाते समय दूसरों की भी परेशानी समझें
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं, देवादिदेव महादेव हैं। उनकी कृपा सब पर समान रूप से बरसती है। कांवड़ियों को नसीहत देते हुए कहा कि भगवान शिव को नमन करने के लिए कांवड़ लाते समय हमें दूसरों की भी परेशानी को समझना चाहिए। अपने साथी शिवभक्तों का, यात्रियों और राहगीरों का भी ध्यान रखें। हालांकि प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की है, लेकिन व्यवस्था बनाना हमारा भी काम है। कांवड़ियों को साफ-सफाई रखने में भी सहयोग करना चाहिए।
कांवड़ यात्रा में अवरोध करती थीं पिछली सरकारेें
योगी ने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकारें कांवड़ यात्रा में अवरोध खड़ा करती थीं, लेकिन आज कांवड़ियों की श्रद्धा को सम्मान देने वाली सरकारें हैं। हर कोई शिवभक्तों की सेवा में लगा हुआ है। शिवभक्तों को कोई परेशानी न हों, इसका प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वह श्रद्धा भाव से बिना उपद्रव किए अपनी यात्रा को समाप्त करें। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, सुनील भराला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह और विमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेरठ....सुनील कैथवास....मोदीपुरम मैं पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ|

मेरठ....सुनील कैथवास....मोदीपुरम मैं पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ|

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें