फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा पर बनाए पोस्टर

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना में पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं (संस्थान)
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरा दिन उत्साहपूर्ण रहा। मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुए। डॉ. अंजलि शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और बालिका शिक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता, श्रमदान एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पलक चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय वर्ष की आयशा कुमारी दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं ने शिविर के दौरान श्रमदान भी किया। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं हेमलता, रूप शिखा और मधु कश्यप ने बौद्धिक सत्र में अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा निर्णायक रहे। डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें