फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में एकता-अखंडता पर जोर

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज के एन एस एस शिविर। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। शिविर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को समर्पित रहा। छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर पोस्टर व स्लोगन बनाए। उन्होंने बस्ती वासियों को देश में एकता बनाए रखने में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह और प्राचार्य डॉ. शक्ति साहनी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने मां शारदा की वंदना की और अमर शहीदों को नमन किया। दहेज जैसी सामाजिक समस्या पर नाटिका प्रस्तुत की और देशभक्ति गीत गाए। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व नारी सशक्तीकरण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने नारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें